यहाँ एक समकोण त्रिभुज `ABC` है। जिसमे `AB=3`सेमी, `BC=4`सेमी तथा`/_B=90^(@)`| `BD`, `AC` पर लम्भ है।
हमें बिन्दु `A` से व्रत `BDC` पर दो स्पर्श रेखाये खींचनी है। यहाँ रचना के चरण निम्नलिखित है:
चरण `1`. `BC=4`सेमी और `AB=3`सेमी के रेखाखण्ड खींचे जो एक-दूसरे पर लम्ब हो।
चरण `2`. `AC` को मिला दे। इस प्रकार `DeltaABC` ही अभीष्ट समकोण त्रिभुज है।
चरण `3`. `BC` के मध्य बिन्दु `F` को केन्द्र लेकर `FB=2` सेमी त्रिज्या का एक व्रत खींचे जो `AC` को `D` पर काटता है। तथा `B,C` तथा `D` से होकर गुजरता है।
चरण `4`. `A` को केन्द्र मानकर `3` सेमी त्रिज्या का चाप खींचे जो व्रत को `E` पर काटता है।
चरण `5`. `AE` को मिला दे।
तब, `AE` एक अभीष्ट स्पर्श रेखा है। तथा `AB` पहले ही `B` पर स्पर्श रेखा है।