सिंधु सभ्यता के लोगों के निर्वाह के प्रमुख साधन (तौर-तरीके) निम्नलिखित हैं-
- सिंधु सभ्यता के लोग शाकाहार एवं मांसाहार दोनों पर आश्रित थे। ये लोग कई प्रकार की वनस्पतियों तथा जानवरों से आहार प्राप्त करते थे। मछली उनका प्रमुख आहार थी।
- अनाजों के रूप में हड़प्पा सभ्यता के लोग गेहूँ, जौ, चना, दाल, तिल आदि का प्रयोग करते थे । हड़प्पा स्थलों में कई स्थानों से इनके अवशेष प्राप्त हुए हैं।
- बाजरा और चावल के आहार के साक्ष्य भी प्राप्त हुए हैं। बाजरे के दाने गुजरात के हड़प्पा स्थलों से प्राप्त हुए हैं, चावल के दानों के अवशेष लोथल से अल्प मात्रा में प्राप्त हुए हैं जिससे अनुमान लगाया जाता है कि चावल का आहार के रूप में प्रयोग अल्प मात्रा में ही होता था।
- भैंस, भेड़, बकरी तथा सूअर से भी हड़प्पा संस्कृति के लोग आहार प्राप्त करते थे। संभवतः वह पशुपालन का कार्य करते थे।
- आहार के रूप में हिरण व घड़ियाल के मांस के प्रयोग के भी साक्ष्य मिलते हैं परन्तु इनकी शिकारी प्रवृत्ति के बारे में अनिश्चितता है कि यह शिकार स्वयं करते थे या अन्य शिकारी समुदायों से प्राप्त करते थे। पक्षियों के मांस को आहार के रूप में प्रयोग करने के भी साक्ष्य मिले हैं।