राइन नदी जलमार्ग के अत्यधिक प्रयुक्त होने के निम्न कारण हैं –
1. इस जलमार्ग के समीपवर्ती भागों में अत्यधिक सम्पन्न खनन क्षेत्र हैं।
2. यह मार्ग स्विट्जरलैण्ड, जर्मनी, फ्रांस, बेल्जियम व नीदरलैण्ड के औद्योगिक क्षेत्रों को जोड़ता है।
3. परिवहन योग्य दशा होने के कारण प्रतिवर्ष 20,000 से अधिक समुद्री जलयान इस मार्ग से गुजरते हैं।
4. स्विट्जरलैण्ड से रोटरडम तक 700 किमी क्षेत्र परिवहन योग्य है।