लोकतंत्र या प्रजातंत्र आंग्ल भाषा के डिमोक्रेसी शब्द का हिन्दी रूपान्तर है। 'डिमाक्रेसी' शब्द दो यूनानी शब्दों के योग से बना है। डेमोस और क्रेशिया, जिसका अर्थ है 'जनता' और 'शासन'। इस प्रकार व्युत्पत्ति की दृष्टि से लोकतंत्र का अर्थ है-जनता का शासन। अतः लोकतंत्र शासन का वह रूप है जिसमें शासन की सम्पूर्ण शक्ति जनता में निहित रहती है। दूसरें शब्दों में, लोकतंत्र उस शासन व्यवस्था को कहते हैं, जहाँ जनता शासन-कार्यों में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से भाग लेती है। शासन जनता की इच्छाओं तथा आकांक्षाओं के अनुरूप संचालित होता है। अन्ब्राहम लिंकन के शब्दों में "लोकतंत्र जनता का, जनता के लिए और जनता द्वारा" शासन है। डायस के अनुसार, 'लोकतंत्र शासन का वह रूप है जिसमें शासकवर्ग सारे राष्ट्र की जनता का एक बड़ा अंश है।" सीले के विचानुसार, "लोकतंत्र वह शासन है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का भाग हो" स्पष्ट है कि लोकतंत्र में शासन को जनता द्वारा निश्चित किया जाता है। आधुनिक समय में लोकतंत्र केवल शासन का रूप नहीं है, अपितु जीवन-दर्शन है।