नगर निगम नागरिकों की स्थानीय आवश्यकता एवं सुख-सुविधा के लिए अनेक कार्य करता है।
नगर निगम के कुछ कार्य निम्नलिखित हैं-
(i) नगर क्षेत्र की नालियों, पेशाबखाना, शौचालय आदि का निर्माण करना एवं उसकी देखभाल करना।
(ii) कूड़ा-कर्कट तथा गंदगी की सफाई करना।
(iii) पीने के पानी का प्रबंध करना।
(iv) गलियों, पुलों एवं उद्यान की सफाई एवं निर्माण करना।
(v) मनोरंजन गृह का प्रबंध करना।
(vi) आग बुझाने का प्रबंध।
(vii) दुग्धशाला की स्थापना एवं प्रबंध करना।
(viii) खतरनाक व्यापारों की रोकथाम, खतरनाक जानवरों तथा पागल कुत्तों को मारने का प्रबंध करना।
(ix) विभिन्न कल्याण केन्द्रों जैसे मृत केन्द्र, शिशु केन्द्र, वृद्धाश्रम की स्थापना एवं देखभाल करना।
(x) जन्म-मृत्यु का पंजीकरण का प्रबंध करना।
(xi) नगर की जनगणना करना।
(xii) नये बाजारों का निर्माण करना।
(xiii) नगर में बस चलवाना।
(xiv) श्मशानों तथा कब्रिस्तानों की देखभाल करना।
(xv) गृह उद्योग तथा सहकारी भंडारों की स्थापना करना आदि।