किसी भी देश का विकास वहाँ के राजनीतिक दलों की स्थिति पर निर्भर करता है। राष्ट्रीय विकास के लिए जनता को जागरूक, समाज एवं राज्य में एकता एवं राजनीतिक स्थायित्व का होना आवश्यक है। इन सभी कायों में राजनीतिक दल अहम भूमिका निभाते हैं।
राष्ट्रीय विकास के लिए राज्य एवं समाज में एकता स्थापित होना आवश्यक है। राजनीतिक दल विभिन्न जातियों, धमाँ, वर्गों एवं लिंग के सदस्य होते हैं। ये सभी अपनी अपनी जाति, धर्म, वर्ण एवं लिंग का प्रतिनिधित्व करते हैं। ये प्रतिनिधि किसी तरह के विवाद उत्पन्न होने पर तत्काल समाधान कर लेते हैं, जिससे राज्य में एकता कायम रहती है। राष्ट्रीय विकास की एक प्रमुख शर्त राजनीतिक स्थायित्व भी है। राष्ट्रीय विकास के लिए यह भी आवश्यक है कि शासन के निर्णय में सबकी सहमति और सभी लोगों की भागीदारी हो। संकट के समय राजनीतिक दल रचनात्मक कार्य भी करते हैं, जैसे प्राकृतिक आपदा के दौरान राहत कार्य आदि। राष्ट्रीय विकास के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की नीतियाँ एवं कार्यक्रम चलाये जाते हैं।