लोग देश के सबसे महत्वपूर्ण संसाधन हैं, यह लोग ही हैं जो देश को महान और मजबूत बनाते हैं, लोग से ही देश की पहचान होती है न कि सोने जैसा संसाधन से । अन्य संसाधनों की तरह, लोगों का वितरण दुनिया भर में एक समान नहीं है। एक अनुमान के अनुसार विश्व की लगभग 90% जनसंख्या भूमि की सतह के 10% भाग पर निवास करती है। भारत में गंगा के मैदान जैसे कुछ क्षेत्र घनी आबादी वाले हैं और सहारा रेगिस्तान, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका जैसे कुछ क्षेत्र कम आबादी वाले हैं।
निम्नलिखित तीन प्रमुख कारक हैं जो जनसँख्या वितरण को प्रभावित करते हैं :
- भौगोलिक कारक
- आर्थिक कारक
- सामाजिक और सांस्कृतिक कारक