एक त्रिभुज में तीन भुजाएं होती हैं और समकोण त्रिभुज एक ऐसा त्रिभुज होता है, जिसमें तीन में से दो भुजाएँ लंबवत होती हैं, जो 90° का समकोण बनाती हैं।
किसी समकोण त्रिभुज का जब लम्ब और आधार ज्ञात हो, तो हम निम्नलिखित सूत्र से उस समकोण त्रिभुज का क्षेत्रफल ज्ञात कर सकते हैं-
A = ½ × आधार × लम्ब, जहाँ A= क्षेत्रफल|
इस सूत्र को निम्नलिखित रूप में भी लिखा जा सकता है-
A = ½ × b × h
जहाँ b आधार की लम्बाई और h लम्ब की ऊंचाई है|